फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में धरनास्थल पर आया पंजाब का किसान लापता, एचएल सिटी चौकी में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलनकारी किसानों के पड़ाव में एचएल सिटी के नजदीक ठहरा एक युवा किसान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने इस संबंध में एचएल सिटी चौकी पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला मानसा के गांव खिवादहलुवाला निवासी सरबजीत ने बताया कि वह किसान आंदोलन में सक्रिय है और एचएल सिटी के सामने पोल नंबर-170 के पास अपने गांव वालों के साथ ठहरा हुआ है। उसके साथ पड़ोसी गांव सिवा दहलुवाला निवासी लीला भी ठहरा हुआ था। 10 अगस्त को लीला गांव जाने की बात कहकर यहां से चला गया था। मगर वह न गांव पहुंचा और न ही वापस धरने में आया। किसान साथी और परिजन उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। सरबजीत ने पुलिस से लीला को तलाशने में मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें