फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश बने परोपकारी सभा महाबीर मंदिर के प्रधान

विज्ञापन
जगदीश ऐलावाधी ने संभाली परोपकारी सभा प्रधान की जिम्मेदारी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
जगदीश ऐलावाधी शहर के मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म महाबीर मंदिर के प्रधान चुने गए हैं। यह निर्णय बुधवार देर रात मंदिर की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था परोपकारी सभा महाबीर मंदिर के पूर्व प्रधान हरीश बत्रा का तीन माह पहले कोरोना के कारण देहांत हो गया था। उस रिक्त स्थान को भरने के लिए पहले जगदीश ऐलावाधी को मंदिर कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया और उसके पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष सोम नाथ ऐलावाधी ने सभा का धन्यवाद करते हुए अपने पद से त्याग पत्र दिया। उसके बाद जगदीश को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। सभी सदस्यों ने जय श्री राम के नारों से अभिनंदन किया।
महाबीर मंदिर दशकों से पंजाबी समाज का एक अहम स्तंभ माना जाता है। बहादुरगढ़ में पंजाबी समाज के लगभग सभी त्योहारों और कार्यक्रमों की शुरुआत महाबीर मंदिर से ही होती है। जगदीश कई वर्षों से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हैं। वह तीन वर्षों से बहादुरगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। मीटिंग में सोमनाथ ऐलवाधी, सुरेश छाबड़ा, देवराज पुनियानी व कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद थे। नियुक्ति के बाद जगदीश ऐलावाधी ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि प्रभु राम के आशीर्वाद से वह महाबीर मंदिर को संपूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें