फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए धरना देंगी गुलिया खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के बीचों बीच से पूरी तरह से टूट चुकी सड़क और नालों के निर्माण की मांग को लेकर गुलिया खाप ने कमर कस ली है। खाप की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो खाप सड़क पर बैठकर धरना शुरू करेगी। इस सड़क निर्माण की मांग को लेकर खाप के प्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और बादली के विधायक कुलदीप वत्स से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली, भोला, बेदन और हिम्मत सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई माह से सड़क टूट हुई है। नालों से पानी निकासी नहीं हो रही है। नालों का पानी सड़क पर ही रहता है। पूरा दिन वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार वाहन पानी और कीचड़ में धंसकर रह जाते हैं। ग्रामीणों एकत्रित होकर प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं से गुहार लगा चुके हैं। हालात यह है कि सड़क पर गंदा पानी भरा होने से वाहनों का निकालना मुश्किल हो गया है जबकि दो पहिया चालकों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। कई माह से परेशानी है लेकिन किसी भी अधिकारी ने सूद नहीं ली है। इलाहाबाद बैंक से लेकर लाडपुर मोड़ तक हालत बद से बदतर हो गए हैं जहां दो से तीन फुट तक गहरे गड्ढे बने हैं। आसपास के दुकानदार भी परेशानी झेल रहे। पैदल निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं रहा। दुकानदार दीपक, भोला और रामकिशन का कहना है कि लंबे समय से दुकानदारी बंद है। कई बार तो दुकानों के अंदर भी पानी भर जाता है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क निर्माण का काम कराकर आमजन को राहत पहुंचाए। गुलिया खाप सड़क और नालों के निर्माण की मांग को लेकर पंचायत भी कर चुकी है। इसी को लेकर अब आरपार की लड़ाई का मन बनाते हुए धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
नालों के ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। दो दिन पहले तो एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। सड़क और नाले एक समान होने से नाले दिखाई नहीं देते। ऐसे में व्यक्ति नाले में गिर गया और पानी में डूबने से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त आवारा पशु भी नालों में गिर रहे हैं जबकि आए दिन वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें