फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक गिरोह का बदमाश एवं हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए झज्जर की टीम कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में अति वांछित एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। बदमाश 26 अक्तूबर 2020 को थाना शहर के एरिया में हुई एक युवक की हत्या के मामले में झज्जर पुलिस का मोस्ट वांटेड था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सीआईए की टीम ने एक अति वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया है। किसी अन्य अपराधिक मामले में यमुनानगर जेल में बंद आरोपी नीतीश उर्फ प्रधान निवासी कानोंदा जिला झज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। आरोपी नरेश उर्फ शेठी, काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व लूटपाट के अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ी खुम्मार निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 26 अक्तूबर 2020 की रात को उसे सूचना मिली की उसके लड़के आशुतोष उर्फ अमन की कच्चा बेरी रोड छोटा बाईपास के नजदीक एक होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके लड़के की हत्या रवि उर्फ भोला निवासी झज्जर व उसके दो तीन अन्य साथियों ने की है। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला अंकित किया गया था। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर आशुतोष उर्फ अमन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें