फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सुंदरहेटी गांव में हुई दुर्घटना

Tue, 04 Apr 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के सुंदरहेटी गांव निवासी योगेश पुत्र रामचंद्र बाइक लेकर अपने घर से बाहर निकला ही था कि एक ट्रक में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते हैं वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में सासरोली से साल्हावास जाने वाले मार्ग पर सुंदरहेटी गांव में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सुंदरहेटी गांव निवासी योगेश पुत्र रामचंद्र बाइक लेकर अपने घर से बाहर निकला ही था कि एक ट्रक में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते हैं वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य स्थल भिजवाया।

घर के बाहर मौत कर रही थी इंतजार
हर रोज की तरह योगेश अपनी बाइक पर सवार होकर सासरौली चौक पर स्थित अपनी वेल्डिंग की वर्कशॉप पर जा रहा था और मौत घर के बाहर उसका इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह बाइक लेकर घर से बाहर निकला तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में उसकी भाई को सीधी टक्कर मार दी। जिससे योगेश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
ट्रक चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ---- रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें