फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से बालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार की पटेल पार्क कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पटेल पार्क की गली नंबर-7 निवासी सुधीर का 9 वर्षीय बेटा रिषभ सोमवार की शाम घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह यहां से गुजर रही एक बाइक की चपेट में आ गया। रिषभ को काफी चोट आई। परिजनों ने उसे संभाला, वहीं आरोपी बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। परिजनों ने बच्चे को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल उसका उपचार जारी है, हालत में सुधार है। बालक के पिता सुधीर की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बाइक बेहद तीव्र गति में थी। उधर, पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर मिल गए हैं। नंबरों के आधार पर बाइक चालक तक पहुंचने का प्रयास है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें