फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में एटीएम मशीन उखाड़ ले गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। बहादुरगढ़ के आसपास के क्षेत्र में एटीएम उखाड़ने की घटनाओं में कोई कमी नहीं हो रही है। ऐसे में मंगलवार की अल सुबह बादली में बदमाशों ने 8 लाख 42 हजार 100 रुपये से भरे एक एटीएम को उखाड़ कर ले गए। एटीएम उखाड़ने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस एटीएम को उखाड़ने के बाद बदमाशों ने एक और एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने की वारदात को सुबह 4 बजे अंजाम दिया। दरअसल, पेलपा मोड़ पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बाहर एक एटीएम बूथ है। एटीएम बूथ पर रात में कोई गार्ड तैनात नहीं था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। इस दौरान चार नकाबपोश बदमाशों ने सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर शटर तोड़कर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम बूथ में प्रवेश किया। अंदर घुसते ही एक पट्टे की मदद से एटीएम को बांध दिया और दूसरी ओर से गाड़ी की मदद से पट्टा खींचकर एटीएम को उखाड़ दिया। बदमाशों ने पूरी वारदात को मात्र 12 मिनट में अंजाम दिया और 4 बजकर 14 मिनट पर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम बूथ का शटर भी तोड़ा मगर एटीएम नहीं उखाड़ सकें। स्थानीय लोग जब सुबह टहलने निकले तो बूथ से एटीएम गायब देखकर उनके होश उड़ गए। तब लोगों ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी गई। बैंक प्रबंधक रोहताश की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


किसानों के लिए डाला था पैसा
बैंक प्रबंधक रोहताश ने बताया कि दो दिन पहले केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी गई किस्त को देखते हुए एटीएम में पैसा ज्यादा डाला गया था। जिस प्रकार से पहली किस्त दो-दो हजार रुपये किसानों के पास आई है, उससे बैंकों में भीड़ बढ़ जाएगी। इसी को देखते हुए सोमवार को पैसा डाला गया था।

तीन बार शटर को किया ऊपर
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बदमाश एक बार एटीएम मशीन को तोड़ने के बाद रूम में ही छोड़ गए थे। दो मिनट बाद वापस आकर एटीएम को गाड़ी में डाला गया। मशीन छोड़ने का कारण एक अन्य वाहन की हेड लाइट की रोशनी दिखी। वाहन के जाने के बाद दोबारा से बदमाश आए और मशीन को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। ऐसे ही 3 बार बदमाश अंदर बाहर हुए हैं।
विज्ञापन


केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को काबू कर इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
सोमबीर, प्रभारी, थाना बादली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें