फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की कॉल पर रातभर दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में बुधवार की रात एक बच्चे की कॉल से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चे ने खुद को झज्जर रोड स्थित कैंटीन में बंद बताया तो पुलिस दौड़ती हुई कैंटीन तक पहुंची। पुलिस ने कैंटीन और आसपास की दुकानें खंगाली, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। घंटों तक पुलिस बच्चे की तलाश में दौड़ती रही।
दरअसल, रात करीब साढ़े 8 बजे अग्निशमन विभाग के पास एक बच्चे की कॉल आई। फोन पर बच्चे ने अपना नाम कृष बताया और कहा कि वह कैंटीन में बंद है। इस सूचना पर पर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना एवं सीआईए पुलिस झज्जर रोड स्थित कैंटीन में पहुंची। पुलिस ने कैंटीन के कर्मचारियों को नजफगढ़ से बुलाकर कैंटीन को खुलवाया। टीम ने पूरे कैंटीन कैंपस को खंगाला, मगर बच्चा नहीं मिला। आसपास की दुकानें एवं मकानों में भी जांच की गई, पर बच्चे का सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। बच्चे ने फोन उठाया और अपना, अपने पिता व अन्य परिजनों के नाम बताए। उसने कहा कि वह पटवापुर का रहने वाला और छुछकवास के आरईडी स्कूल में पढ़ता है। वह फिलहाल अपने घर पर है। साथ ही बच्चा कभी खुद की उम्र 10 साल बता रहा था तो कभी 9वीं कक्षा का विद्यार्थी बता रहा था। इस पर पुलिस को फेक कॉल का संदेह हुआ। उक्त नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो वह बादली के पास गांव दरियापुर की मिली और फोन नंबर की आईडी संतोषराम के नाम मिली। देर रात तक यह गुत्थी नहीं सुलझ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
शहर थाना प्रभारी ललित कुमार कहा कि जब उक्त नंबर पर कॉल की तो बच्चे ने कहा कि वह अपने घर पर है। इसके बाद उक्त नंबर बंद आ रहा है। हो सकता हो बच्चे ने शरारत की हो, खैर उसके मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें