फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 1180 सीटों पर 296 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का वीरवार को चौथा दिन था। आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन वीरवार को भी नहीं हो पाया। क्योंकि कॉलेजों में सत्यापन के लिए कोई फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ। उच्चतर शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल पर कॉलेज अनुसार किए गए कुल आवेदनों की संख्या दर्शाई जानी शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय, झज्जर में स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों के लिए 296 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 167, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 27, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 58, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 15, बीबीए की 80 सीटों के लिए 10 व बीसीए की 80 सीटों के लिए 19 आवेदन किए गए हैं। जबकि राज्य की बात करें तो बीए के सर्वाधिक 61720, बीकॉम के 17085, बीएससी नॉन मेडिकल के 11185, बीसीए के 4967, बीएससी मेडिकल के 3167, बीबीए के 2605, बीकॉम आनर्स के 2338 और विभिन्न बीए ऑनर्स के 2446 व बीएससी ऑनर्स के 1364 आवेदन किए गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर टॉप टेन कॉलेजों में प्राप्त आवेदनों की संख्या दर्शाई गई है। इनमें राजकीय महाविद्यालय हिसार में 5864, राजकीय महाविद्यालय रोहतक में 4644, दयानंद कॉलेज हिसार में 3761, राजकीय महाविद्यालय भिवानी में 2683, द्रोणाचार्य महाविद्यालय गुरुग्राम में 2361, सीआर जाट कॉलेज हिसार में 2281, राजकीय महाविद्यालय करनाल में 2256, राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में 2154 और राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में 2153 आवेदन किए गए हैं।
हरियाणा में लड़कियां आवेदन करने में लड़कों से अब भी आगे हैं। अभी तक 51.6 प्रतिशत लड़कियों तथा 48.4 लड़कों ने आवेदन किया है। कुल आवेदनों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण 67 प्रतिशत विद्यार्थियों व सीबीएससी से उत्तीर्ण 29 प्रतिशत व अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण 4 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कुल 95 प्रतिशत आवेदनकर्ता हरियाणा निवासी है, जबकि 5 प्रतिशत अन्य राज्यों से हैं।
विज्ञापन

दो दिन से पोर्टल पर किसी भी फार्म का सत्यापन के लिए नहीं डाला गया है। जबकि बुधवार से सत्यापान का कार्य शुरू होना था। -डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें