फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप सी और डी की नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़/बादली। राज्य सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की नौकरी की कोशिश करने वाले युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के तहत 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस संबंध में बहादुरगढ़ के एसडीएम भूपेंद्र ने और बादली के एसडीएम विशाल कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर योजना के तहत जनरल वर्ग को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक रहेगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के साथ ही जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार-बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए की गई है।
उन्होंने कहा कि योजना से कर्मचारी चयन आयोग को भी काफी राहत मिलेगी। अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग भर्तियों के लिए किए आवेदनों की बार-बार जांच नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

यूनीक आईडी नंबर मिलेगा
उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व योग्यता के मानदंड को अधिक मजबूती मिलेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक थी, जोकि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। कोरोना काल के कारण यह समय आगे बढ़ाया गया था। पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को यूनीक आईडी नंबर मिलेगा, जोकि तीन साल तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें