हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने मकान मालिक पर सामान चोरी और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने जींद एरिया के रिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में महिला ने बताया कि मैंने 20 मार्च 2022 से 19 फरवरी 2023 तक मिलगेट एरिया की एक कॉलोनी में मकान किराये पर लिया था। उसका इकरारनामा कर मकान मालिक रिंकू को किराया दे दिया था। मैंने सोफा, बैड अन्य सामान, जेवर व 30 हजार रुपये मकान में रखे थे। कुछ दिन पहने बीमार मां से मिलने के लिए गई थी। जब 28 फरवरी को वापस आई तो दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर से सामान, जेवर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। मैंने सामान बारे रिंकू से बात की तो उसने छेड़छाड़ की। अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी।