फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा जीत के साथ हिसार की स्वीटी बूरा सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का

विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाती मुक्केबाज। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पांचवीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में रोचक मुकाबले देखने को मिले। हर मुक्केबाज रिंग में पंच का दम दिखाने से पहले कोच के साथ अभ्यास करती नजर आई। 75 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा टीम में खेल रही हिसार की स्वीटी बूरा ने उत्तराखंड की बॉक्सर कविता भारती को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही स्वीटी का एक पदक पक्का हो गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन कई मुक्केबाजों ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी को एक तरफा हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं क्वार्टर फाइनल में हरियाणा टीम में खेल रही मुक्केबाजों की जीत बरकरार रही। ओलंपियन सिमरनजीत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखत जरीन, ज्योति व जमुना बोरो अपने-अपने भार वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। वहीं क्वार्टर फाइनल में रैफरी द्वारा मैच रोककर बीच में ही परिणाम की घोषणा करने वाले फैसले भी बहुत कम हुए। कारण रहा कि सभी बॉक्सर अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर खेली।
प्रतियोगिता में तेलंगाना की टीम से खेल रही निखत जरीन ने 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में आसाम की मंजू बासूमैत्री को 5-0 से हराया। इसी प्रकार 52-54 भार वर्ग में आसाम की जमुना बोरो ने उत्तराखंड की गायत्री को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रेलवे की ज्योति ने 50-52 किलोग्राम भार वर्ग आल इंडिया पुलिस की वनाललदौती को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 5-0 से हराया। ओलंपिक खेल चुकी पंजाब की सिमरनजीत कौर ने आसाम की पविलाओ बासूमथी को 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में 4-1 से हराया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में राजस्थान से व्यवसायी राकेश पूनिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ औद्योगिक घरानों और व्यवसायियों को भी आगे आकर खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। खेल युवाओं को भटकने से रोककर उनके जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीआईआरबी हिसार के निदेशक डॉ. टीके दत्ता, डिस्ट्रिक्ट वाटर टेस्टिंग लैब के डिस्ट्रिक्ट साइंटिस्ट कम क्वालिटी एंड टेक्निकल मैनेजर राजीव कुमार सिहाग व एनआरसीई के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष अनिल मान ने बताया कि 27 अक्तूबर को होने वाले फाइनल मुकाबलों के अगले दिन देश के नेशनल बॉक्सिंग कैंप में सिलेक्शन के ट्रायल भी हिसार में ही होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा की नीतू ने आसाम की अमिशा कुमारी भारती को हराया
रेलवे की मंजू रानी ने पंजाब की मीनाक्षी को 45-48 भार वर्ग में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी भार वर्ग में तमिलनाडू की एस. कलईवानी ने हिमाचल प्रदेश की ज्योतिका बिष्ठ को 5-0 से हराया। तीसरे सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर दिल्ली की लक्ष्मी ने अपने मैच में जीत हासिल करके अपना स्थान पक्का किया। लक्ष्मी ने मनीपुर की आशालता को 5-0 से हराया। वहीं 45-48 भार वर्ग में चौथी सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर हरियाणा की नीतू ने आसाम की अमिशा कुमारी भारती को 4-1 से हराकर जगह पक्की की। अब इन चारों सेमीफाइनलिस्ट के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा।
राजस्थान की पूजा ने दिल्ली की हेमलता को क्वार्टर फाइनल से किया बाहर
वहीं 48-50 भार वर्ग में राजस्थान की पूजा बिश्नोई, रेलवे की अनामिका, झारखंड की नेहा तांतू व पंजाब की कोमल ने अपनी जगह पक्की की। राजस्थान की पूजा ने दिल्ली की हेमलता को 5-0 से क्वार्टर फाइनल से बाहर किया। रेलवे की अनामिका ने हरियाणा की संजीता की चुनौती 5-0 से खत्म की। इसी प्रकार झारखंड की नेहा तांतू ने भी 5-0 से अपनी प्रतिद्वंद्वी रामया को हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में पंजाब की कोमल और महाराष्ट्र की अंजलि गुप्ता में मुकाबला हुआ। इस मुकाबले का कोमल ने जीत लिया।
ये रहे मौजूद : प्रतियोगिता में एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट व महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्डी एआईजी गुरमीत सिंह, एशियन चैंपियन व महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्डी पंजाब के एसएसपी हरपाल सिंह, सीनियर कॉमनवेल्थ व यूथ वर्ल्ड चैंपियन सुनील सिवाच, भीम अवॉर्डी दिलबाग सिंह, अर्जुन अवॉर्डी, दो बार के एशियन चैंपियन व टीम इंडिया के सिलेक्टर राजकुमार सांगवान, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट प्रवीन कुमार पहुंचे।

राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाती महिला मुक्केबाज। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें