फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेजों में होगा शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प में परीक्षा शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. यशपाल सिंगला ने कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सभी कॉलेजों में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना करें।
विज्ञापन

डॉ. सिंगला ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के मेन और रि-अपीयर सभी विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए लिंक पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए 28 जनवरी तक अपना परीक्षा विकल्प दर्ज करवा सकते हैं। बैच 2017 व 2018 के स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी और बैच 2018 व 2019 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए लिंक पर अपना ऑप्शन दर्ज करवा सकते हैं।परीक्षाओं का समय एक ही रखा गया है। ऑनलाइन परीक्षाएं हायर की गई एजेंसी के माध्यम से आयोजित कराई जाएंगी, जिसकी मॉनिटरिंग आर्टिफिसिएल इंटेलीजेंस से की जाएगी। ऑनलाइन विकल्प के लिए विद्यार्थियों को लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन उचित इंटरनेट स्पीड कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध होना चाहिए। ऑफलाइन परीक्षा के दौरान बिना मास्क किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें