फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कैमरी रोड पर युवक ने नाबालिग युवती पर किया चाकू से वार, पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा

Thu, 15 Jun 2023 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती अपनी भाभी के साथ शहर की तरफ आ रही थी। जब वह बालसमंद नहर के पास पहुंची तो संजू नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। काफी देर तक बहस के बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने चाकू से युवती के मुंह पर वार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के कैमरी रोड पर बालसमंद नहर के पास एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक ने युवती पर मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए है। घायल हालत में युवती को नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने युवक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए युवक संजू से पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती अपनी भाभी के साथ शहर की तरफ आ रही थी। जब वह बालसमंद नहर के पास पहुंची तो संजू नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच काफी देर तक बहस होती रही। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने चाकू से युवती के मुंह पर वार कर दिया। युवती चिल्लाती रही और युवक उस पर वार करता रहा। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल हालत में युवती को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। आजाद नगर थाना पुलिस युवक संजू से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें