फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज से खफा दंपति पर परिजनों ने किया हमला

Fri, 11 Dec 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले लव मैरिज करने वाले एक दंपति पर लड़के पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दंपति व उनकी आठ महीने की लड़की घायल हो गई।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ युवक के परिवार वालों ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

घायल मूल रूप से चरखी दादरी निवासी राकेश ने बताया कि उसने वर्ष 2011 में दादरी में ही ज्योति नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की पक्ष के लोग इस शादी से खुश थे, मगर लड़के पक्ष के लोग इस शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन


इसी के चलते पहले ज्योति नारी निकेतन में रही, बाद में वे दोनों हिसार कैमरी रोड स्थित महेश नगर में रहने लगे। राकेश ने बताया कि कुछ समय बाद कि उसके माता-पिता और भाई भी पड़ोस में आकर रहने लगे।

बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता ने एक सप्ताह पहले अपनी मासूम पोती का पांव तोड़ दिया। बीती शाम को उसके परिजनों ने उसे अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए दबाव बनाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।

शाम को किसी तरह मामला शांत हो गया। राकेश का आरोप है कि सुबह होते ही परिजनों ने उसके साथ फिर गाली गलौच शुरू कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड व डंडों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में पत्नी ज्योति व राकेश दोनों घायल हो गए। दूसरी तरफ राकेश के भाई सुरेश का आरोप है कि राकेश ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसका पैर तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें