फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को रौंदने वाली गाय समेत 21 दुधारू पशु पकड़े

विज्ञापन
युवती पर हमला करने वाली गाय को गाड़ी में चढ़ाते टीम के सदस्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। एमबीए छात्रा को बुरी तरह से रौंदने वाली गाय को नगर निगम की टीम ने बुधवार सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया है। पशु पकड़ो अभियान के तहत निगम के 23 कर्मचारियों और 12 पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई। अभियान के दौरान 21 दुधारू पशुओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में लगातार दो दिन बेसहारा पशुओं द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं हुईं। इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा और बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुई। इन घटनाओं को देखते हुए निगम प्रशासन ने कछुआ चाल चल रहे अभियान को गति देने का फैसला लिया।
वार्ड-5 में चलाया अभियान
निगम की टीम ने बुधवार को वार्ड-5 स्थित गांधी डेयरी कॉलोनी में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। सबसे पहले टीम उस गाय को पकड़ने में जुटी, जिसने छात्रा पर हमला किया था। लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाय की पहचान की गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद वह गाय सब्जी मंडी के गेट नंबर दो के पास से पकड़ी गई।
विज्ञापन

गाड़ी के हाईड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी
पशु पकड़ने के दौरान निगम की गाड़ी के हाईड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई, जिस कारण से पशुओं को पकड़कर गाड़ी में चढ़ाने में परेशानी हुई। पहले भी यह गाड़ी कई बार खराब हो चुकी है। हालांकि निगम दो गाड़ियों को किराये पर और एक गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहा है।
एक कर्मचारी को आई चोट
अभियान पकड़ने के दौरान एक कर्मचारी को हाथ में चोट भी आई। दरअसल गाड़ी में चढ़ाने के दौरान एक गाय हिंसक हो गई और इधर-उधर दौड़ने लगी। इसी भी एक कर्मचारी गाय की चपेट में आ गया और उसके हाथ में चोट लग गई।
श्यामलाल की ढाणी में बुजुर्ग को गाय ने मारी टक्कर, 10 टांके आए
शहर में बेसहारा पशु द्वारा हमला करने की एक और घटना घटी है। गांधी डेयरी कॉलोनी निवासी पुष्पा ने बताया कि श्यामलाल की ढाणी में मंगलवार दोपहर बार एक गाय ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को 10 टांके भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें