फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह रंगा के सिर पर सजा बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज

विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव ​जीतने के बाद भगत सिंह रंगा व समर्थक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। बार एसोसिएशन के प्रधान, सचिव व उप प्रधान पद के लिए शुक्रवार को लाइब्रेरी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी भगत सिंह रंगा ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश बूरा को 28 वोट और सचिव पद के प्रत्याशी देवेंद्र बिसला ने अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप शर्मा को 34 वोट के अंतर से हराया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 334 वोटरों को वोट डालने का अधिकार है। चुनाव अधिकारी विकास लोहान, दीपक बामल व अमित भानोट को चुनाव कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मीटिंग हाल के ऊपर लाइब्रेरी में मतदान हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी तैनात थे। शुक्रवार को 290 ने अपने मत का प्रयोग किया। उप प्रधान पद के लिए धीरेंद्र कुमार व ओमपाल शर्मा मैदान में थे। धीरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी ओमपाल शर्मा को 61 वोट से हराया। प्रधान रंगा ने कहा कि वह वकीलों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें