फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में मांग से 3 गुना खाली और पर्याप्त भरे ऑक्सीजन सिलिंडर होने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निजी अस्पताल संचालक वास्तविक डिमांड से 3 गुना अधिक खाली ऑक्सीजन सिलिंडर अपने पास रखें। साथ ही अस्पताल संचालकों को भरे सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक रखना होगा। इसके अलावा पोर्टल पर नियमित रूप से आंकड़ों को अपडेट करते रहें। उपचार व लैब टेस्ट की दरें डिस्प्ले करें। यह कहना है डीसी डॉ. प्रियंका सोनी का।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते प्रभाव पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर रही थी। डीसी ने कहा कि अस्पताल संचालक कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बेड, ऑक्सीजन व अन्य सभी प्रकार अन्य सुविधाओं के लिए तैयारियां रखें। सभी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ की व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 निजी अस्पताल संचालकों ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। कुछ अस्पतालों में प्लांट नहीं हैं, ऐसे अस्पताल जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करें। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हांसी और हिसार के नागरिक अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें