फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से भरे मिले 12 गोवंश, दम घुटने से गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। पुलिस ने गांव जलालआना के नजदीक से गोवंश से भरा एक कैंटर बरामद किया है। पुलिस को कैंटर से 12 गोवंश मिले, जिनमें से एक गाय की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। हालांकि कैंटर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

स्पेशल काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कैंटर में गोवंश को भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने ओढां पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व टास्क फोर्स के सदस्यों ने गांव जलालआना के पास कैंटर को रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। इसी दौरान चालक व एक अन्य व्यक्ति कैंटर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को कैंटर में सात गाय व पांच बैल मिले। कैंटर को तिरपाल से ढका हुआ था। इसके चलते एक गाय की दम घुटने से मौत भी हो चुकी थी। पुलिस ने गोवंश को गौशाला में भिजवाया। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्पेशल काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के सदस्य पंकज कुमार की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें