फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। बरवाला क्षेत्र के गांव बधावड़ के एक युवक से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बधावड़ निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 2013 में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में क्लर्क की नौकरी निकली थी। उसने क्लर्क के लिए फॉर्म भरा था। उसका मामा गैबीनगर निवासी रोशन व मिलकपुर निवासी राजेश उर्फ राजा उसके घर पर आए हुए थे। राजेश उर्फ राजा ने कहा कि वह उसको नौकरी लगवा देगा। उसने क्लर्क पद के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। अक्तूबर 2013 में राजेश उर्फ राजा के मिलकपुर में बने स्वास्तिक होटल पर नकद 10 लाख रुपये उसे और उसके बेटे अंकुश को दे दिए। उसको जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन 2018 तक आरोपी झूठा आश्वासन देता रहा और नौकरी नहीं लगवाई। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो कोई दूसरी नौकरी लगवा देने के बहाने करता रहा। उसके बाद 2018 में ग्रुप डी का फॉर्म भरवाया, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई। 2019 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में दोबारा से क्लर्क के पद पर फॉर्म भरवाया। आरोपी ने उसमें भी नौकरी नहीं लगवाई और ना ही पैसे वापस दिए। मार्च 2021 में पंचायत करने पर साढ़े 8 लाख रुपये के चेक दे दिए, लेकिन वे बैंक खाते बंद मिले। एक जून को वे होटल पर गए तो वहां राजेश का बेटा अंकुश व उसका साला प्रदीप मिले, जिन्होंने उसको रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बधावड़ निवासी सुनील कुमार के बयान पर राजेश उर्फ राजा, उसके बेटे अंकुश व साले प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
युवक के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें