फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में समझौते के लिए गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की लौटते समय पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
मृतक सतबीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बास (हिसार)। बास क्षेत्र के गांव सोरखी के व्यक्ति 65 वर्षीय सतबीर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सतबीर रविवार शाम को गांव में हुई एक पंचायत में शामिल होने के लिए गया था। रात को जब वह अपने पोते अजय के साथ बाइक पर लौट रहा था तो उस पर रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह मामला पूर्व में दर्ज एक हत्या के प्रयास के केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें समझौते के लिए पंचायत हुई थी। पुलिस ने अजय के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोरखी निवासी अजय ने बताया कि उनके खिलाफ बास थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है जो गांव के ही महिपाल ने दर्ज करवाया हुआ है। घर में घुसने पर महिपाल को उसके चाचा व अन्य लोगों ने पीट दिया था। इस मामले में समझौते के लिए रविवार शाम को गांव में ही पंचायत थी। पंचायत में समझौता नहीं होने के बाद वह अपने दादा सतबीर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक स्कॉर्पियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इस स्कॉर्पियों में कापड़ो निवासी रोशन, अमन, सोरखी निवासी सुनील, अनिल, कपिल, महिपाल, कृष्ण और कुंगड़ निवासी वेद प्रकाश उर्फ बनिया ने उन पर हमला कर दिया। अजय के अनुसार महिपाल ने गाड़ी से उतरते ही उसके दादा सतबीर का गला पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। जिससे वह डर के मारे घर पर भाग गया। इसके बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर वहां पर पहुंचा तो उसका दादा गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा हुए थे और मुंह से झाग निकल रहा था। हांसी के सामान्य अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय के अनुसार हमलावरों ने उसके दादा को गंभीर चोटें मारीं, जिस कारण से उनकी मौत हुई। पुलिस ने अजय के बयान पर रोशन, अमन, सुनील, अनिल, कपिल, महिपाल, कृष्ण और वेद प्रकाश उर्फ बनिया के खिलाफ मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा
मृतक व्यक्ति के पोते के बयान पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमजीत सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें