फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चल पाया हेड कांस्टेबल का पता

Sat, 28 Sep 2013 10:42 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रिश्वत लेने के आरोपी फरार हेड कांस्टेबल का अब तक पता नहीं चल पाया है। विजिलेंस थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल दयाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


जोगेंद्र सिंह दशमेश फाइनेंस कंपनी के नाम से काम करता है। पिछले दिनों गोगा देवी नामक महिला ने जोगेंद्र सिंह के खिलाफ शहर थाने में कोई शिकायत की थी। उसके बाद दोनों में समझौता हो गया। विजिलेंस के अनुसार हेड कांस्टेबल दयाराम जोगेंद्र सिंह को कह रहा था कि वह इस समझौते को नहीं मानता और मामला दर्ज करेगा। मामला दर्ज न करने के एवज में हेड कांस्टेबल दयाराम ने उससे दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इसके आधार पर विजिलेंस ने उसे रिश्वत लेते काबू कर लिया लेकिन दयाराम विजिलेंस टीम को धक्का देकर फरार हो गया। विजिलेंस थाना ने दयाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 और भागने की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि दयाराम को फतेहाबाद के एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें