फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गये सर्जन का ब्लड प्रेशर हाई

Sat, 28 Sep 2013 10:39 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गये सिविल अस्पताल के एसएमओ डा.ओपी दहमीवाल को शुक्रवार रात ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी का बेड इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के एसी केबिन में लगाया गया है। शनिवार को विजिलेंस ने सीजेएम विवेक नासीर की अदालत में रिपोर्ट पेश की तो अदालत ने उसे अस्पताल में इलाज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल अस्पताल के एसएमओ और जनरल सर्जन डा.ओपी दहमीवाल को विजिलेंस टीम ने एक महिला कांस्टेबल के पति से पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद डाक्टर को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर का ब्लड प्रेशर 200 से ज्यादा पाया गया और ईसीजी करवाने पर हार्ट की तकलीफ मिली। डाक्टरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को दहमीवाल के न्यायायिक हिरासत से संबंधित कागजात कोर्ट में पेश किये गये तो कोर्ट ने उसे इलाज केे लिए अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। कोर्ट के आदेशों  के बाद डाक्टर दहमीवाल की ईको करवाने के लिए उसे पीजीआई रोहतक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें