हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ
हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी सरकार का लेखाजोखा पेश किया। वहीं प्रेस क्लब में सीएम की प्रेस वार्ता और किसानों के विरोध को देखते हुए आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसानों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा के सुमित को गोल्ड: रोती मां को कहा था-दुनिया की हर खुशी दूंगा, टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीत पूरा किया वादा
टोक्यो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सोनीपत के गांव खेवड़ा के सुमित आंतिल ने सोमवार को गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पैरालंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे सुमित आंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। सुमित ने जैवलिन थ्रो के एफ-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर का थ्रो किया और विश्व रिकॉर्ड बना डाला।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत में वारदात: सहमति संबंध में रह रही गर्भवती को प्रेमी ने आग लगाई, 90 फीसदी झुलसी, प्रेमी भी जला
सोनीपत के प्याऊ मनियारी में लिव-इन-रिलेशन में रह रही युवती पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे युवती 90 फीसदी तक जल गई। युवती दो साल से युवक के साथ रह रही थी और आठ माह की गर्भवती थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक में वारदात: इको वैन और मोबाइल छीनकर ड्राइवर को खेतों में फेंका, झूठ बोलकर बुलाया था
तीन युवकों ने खुद को पिज्जा बर्गर सप्लाई करने वाले बताकर चाचा के एक्सीडेंट के नाम पर पहले बहादुरगढ़ से महम के लिए इको वैन किराये पर ली। रोहतक शहर से बाहर बहुअकबरपुर थाने से दो किलोमीटर पहले वैन, 2 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीना और हाथ-पैर बांधकर ड्राइवर को खेतों में फेंककर फरार हो गए। बेहोशी का नाटक कर ड्राइवर ने किसी तरह खुद को बचाया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद होगा पंचायत चुनाव, पंच-सरपंच को लेकर भी तस्वीर साफ
हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि हमें हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है। हाईकोर्ट में अभी महिलाओं को 50 प्रतिशत और बीसी-ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने का मसला लंबित है। सरकार की मंशा है कि नए संशोधनों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए हम हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...