हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा: प्रदेश सरकार पर भड़के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कहा-आय और निवेश में पिछड़ रहे हैं हम
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर एक था, आज वो सबमें नीचे खिसक रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये मैं नहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अधूरी तैयारी: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में खाली हैं 9046 पद, कोरोनाकाल के दो साल में भी नहीं भरे गए स्वीकृत पद
कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। विभाग में काफी अहम 9046 पद खाली हैं। इनमें डाक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट समेत विभाग के सबसे अहम कर्मचारियों व अधिकारियों के पद शामिल है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: आठ लाख बच्चों को मिलेंगे टैब, नहीं चलेंगी फिल्में, सिर्फ पढ़ाई होगी और रहेगा पूरा रिकॉर्ड
हरियाणा सरकार से मिलने वाले टैबलेट पर स्कूली बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सकेंगे। इन टैबलेट पर यूटयूब समेत कोई ऐसा चैनल नहीं चलेगा जिस पर बच्चे फिल्में या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री देख सकें। टैब एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट प्रणाली से लैस होंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: अनिल विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र- पीजीआई चंडीगढ़ के पुराने भवन के पुनर्निर्माण व नवीनीकरण की अपील
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के पुराने भवन के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे उनसे मिलकर इसके लिए कुछ सुझाव देना चाहते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: एक सितंबर से कक्षा चार और पांच के लिए खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री बोले- सख्ती से होगा कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन
हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...