खरखौदा से बहादुरगढ़ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक ईको चालक को चाकू मारकर उसकी गाड़ी छीन ली गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों द्वारा लूटी गई गाड़ी खुरमपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य खबरें पढ़ें...
हरियाणा: 22 तहसीलदार नहीं लेना चाहते पदोन्नति, वित्तायुक्त ने लिया कड़ा संज्ञान, अब एचसीएस भी नहीं हो सकेंगे मनोनीत
हरियाणा की अलग-अलग 22 तहसीलों में तैनात तहसीलदार अपनी पदोन्नति नहीं चाहते। पांच ने विभाग को पत्र लिखकर खुद पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया है। 17 जानबूझकर एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) नहीं भेज रहे हैं। तरक्की नहीं लेने के पीछे तहसीलदार अपने पारिवारिक और बीमारी का कारण बता रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बहादुरगढ़ में बड़ी घटना: गांव टांडाहेड़ी में दो मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, अधजले हालत में मिले, पहचान नहीं हो सकी
बहादुरगढ़ के पास गांव टांडाहेड़ी के खेत में दो मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या करने के बाद जलाया गया है। एक कंकाल महिला का और एक पुरुष का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: चार लाख परिवारों का गुलाबी और खाकी राशन कार्ड का इंतजार खत्म, खाद्य आपूर्ति विभाग जल्द घरों में कराएगा उपलब्ध
हरियाणा में चार लाख परिवारों का गुलाबी और खाकी राशन कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। परिवार पहचान पत्र के जरिये सरकार ने इन्हें तलाशा है। ये बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे और ओपीएच-अदर प्रियोरिटी हाउस होल्ड श्रेणी में राशन कार्ड के पात्र हैं लेकिन इन्हें आज तक लाभान्वित नहीं किया गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में पांच लाख छात्रों को मिलेंगे टैबलेट: तीन जिलों के डाइट केंद्रों पर पहुंचे, रोजाना दो जीबी डाटा भी मुफ्त मिलेगा
हरियाणा में सेकेंडरी कक्षाओं में पढ़ रहे पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में टैबलेट बांटेगी। 12 अप्रैल को नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। पहले ही दिन हरियाणा सरकार लगभग पांच लाख टैबलेट बांटेगी। गुरुग्राम, जींद और पानीपत के डाइट केंद्रों पर टैबलेट पहुंचा चुके हैं। अन्य जिलों में एक या दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पानीपत: शादी में कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या , शराब पार्टी में हुई वारदात, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
गोहाना रोड पर शुगर मिल के सामने एक ऑफिस में शराब पार्टी में कहासुनी के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पिता ने गोली मारने वाले आरोपी के साथ-साथ बेटे के एक दोस्त पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया और शिकायत दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...