हरियाणा के निजी स्कूल सरकार के दबाव में आने को तैयार नहीं हैं। निजी स्कूल संचालकों ने साफ कर दिया है कि गरीब बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की राशि अभी नहीं मिली है। सरकार दाखिलों को लेकर उन पर दबाव न बनाएं। निसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की राशि का भी जल्द निर्धारण किया जाए। निजी स्कूलों को दाखिले न करने पर नोटिस न देना अनुचित है। फॉर्म-6 जमा करने की तारीख सरकार बढ़ाए। पढ़ें अन्य खबरें...
सोनीपत: जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर
हरियाणा के सोनीपत में निर्माणाधीन एनएच-334बी पर गांव राठधना के पास अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वह रात को जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपने एक साथी को छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विस्तृत खबर पढ़ें...
नारनौंद में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत
हिसार में नारनौंद के गांव भकलाना के पास शुक्रवार रात को ट्राले ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव का उसका दोस्त मनदीप शामिल हैं। बिजेंद्र रोडवेज में परिचालक था। विस्तृत खबर पढ़ें...
गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दम, आज दिल्ली में होगा आधिकारिक परिचय
इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी भी शामिल होगी। इस बार राजपथ पर हरियाणा के खिलाड़ियों का दम दिखेगा। शनिवार को दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया जाएगा। 10 ओलंपियन झांकी का हिस्सा होंगे। वहीं इसमें टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। यह झांकी सूचना ,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है। विस्तृत खबर पढ़ें...
वारदात: बादली में पैसों के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में बीच बचाव करने आया युवक भी घायल
बादली गांव में शनिवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बादली निवासी 25 वर्षीय कपिल पुत्र इन्द्र सिंह के रूप में हुई है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए कृपाल नामक युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
फतेहाबाद: दो दिन की मेहमान बनकर आई दोस्त के साथ गायब हुई पत्नी, परेशान पति पहुंचा थाने
फतेहाबाद में एक शख्स की पत्नी घर पर मेहमान बनाकर रोकी गई अपनी दोस्त के साथ गायब हो गई है। पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। विस्तृत खबर पढ़ें...