फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: यमुनानगर में खेल मंत्री का विरोध और भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा का दबदबा

Fri, 18 Jun 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई महिला हॉकी टीम में  सोनीपत जिले से मोनिका मलिक, नेहा गोयल, निशा और कुरुक्षेत्र से रानी रामपाल, नवजोत कौर, नवनीत कौर व हिसार से शर्मिला, उदिता और सिरसा से सविता पूनिया का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। यमुनानगर में शुक्रवार को खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं किसान आंदोलन के दौरान बढ़ रहे हिंसात्मक व अनैतिक मामलों विशेषकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं की रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


सुलह की बात: पंजाब-हरियाणा के बीच फिर होगी एसवाईएल पर बैठक, केंद्रीय मंत्री बनेंगे मध्यस्थ
सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) पर हरियाणा-पंजाब सरकार के बीच जल्द दोबारा बातचीत का दौर शुरू हो सकता है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक का समय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तय कराएंगे।  
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन


हरियाणा: यमुनानगर पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह का विरोध, किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़े
कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। यमुनानगर में शुक्रवार को खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 
पढ़ें पूरी खबर... 

चमत्कार से कम नहीं ये घटना: दादी ने की मुंह देखने की जिद तो जिंदा हो गया 'मृत' पोता  
जाको राखे साइयां मार सके न कोय...यह चमत्कार हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ। यहां एक सात साल का बच्चा मौत को हराकर जिंदगी जीत लाया। परिवार में मौत का मातम पसरा था। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन जैसे ही बेटे की सांसें चलने लगी तो पूरे इलाके में नई जिंदगी की खुशी फैल गई।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह को सौंपी रिपोर्ट, नड्डा से विज ने की मुलाकात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान आंदोलन के दौरान बढ़ रहे हिंसात्मक व अनैतिक मामलों विशेषकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं की रिपोर्ट गुरुवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले। 
पढ़ें पूरी खबर...   

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा की नौ बेटियों को मिली जगह 
टोक्यो ओलंपिक के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 9 बेटियों ने अपने बेहतर खेल और अनुभव के आधार पर जगह बनाई है। इनमें चार अनुभवी व पहले भी ओलंपिक खेल चुकीं और पांच युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। रियो ओलंपिक के लिए भी हरियाणा की छह बेटियों को भारतीय टीम में जगह मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर...  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें