हरियाणा में महिला खाप की म्हारा बाणा-पर्दा मुक्त हरियाणा मुहिम को चरखी दादरी जिले की खापों ने समर्थन दिया है। सांगवान खाप-40, फौगाट खाप-19 श्योराण खाप-25 और चिड़िया-5 के पदाधिकारियों का कहना है कि महिला खाप ने इस मुहिम को तेज करने का फैसला लिया है, वो एकदम सही है। खापों के पदाधिकारियों के अनुसार महिलाओं का पर्दा मुक्त होना समय की मांग है। आज महिलाओं को न केवल घूंघट प्रथा से मुक्त होना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला खाप की मुहिम समाज हित में है और इस फैसले में हमारी खापें उनके साथ है अन्य खबरें पढ़ें...
हरियाणा: वीवीआईपी अब विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे, सीआईए के जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
अच्छी खबर: 465 एसआई और 1100 महिला सिपाहियों की नियुक्ति अगले सप्ताह, प्रतीक्षारत अभ्यार्थियों को जोड़कर बनेगी नई सूची
सोनीपत: उर्दू शिक्षक ने शिष्या से किया दुष्कर्म, किशोरी की मां बाेली- पढ़ाई करने आरोपी के घर गई थी बेटी
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में उर्दू के शिक्षक ने अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा आरोपी के घर उर्दू पढ़ने के लिए गई थी। शिक्षक उसे कार में बैठाकर खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे शहर के एक चौक पर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा की मां उसे तलाशते हुए पहुंची तो बेटी बेसुध हालत में मिली। पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: सुबह से उड़ता रहा पैराग्लाइड जैसा जुगाड़ उपकरण, क्रैश होने के बाद जागे अफसर
हरियाणा के फतेहाबाद में शहर के ऊपर मंगलवार सुबह से एक पैराग्लाइड जैसा उपकरण उड़ता हुआ जहां आकर्षण का केंद्र बना रहा, वहीं सुरक्षा के नजरिये से प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बने रहे। आखिरकार करीब दोपहर ढाई बजे जब यह पैराग्लाइडर बीच बाजार पेड़ से टकराकर क्रैश हुआ तो पुलिस से लेकर डीसी तक जाग उठे। आनन-फानन में डीसी ने तो प्रेस ब्रीफिंग भी जारी कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पैराग्लाइडर उड़ा रहे व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
झज्जर में हादसा: स्कूल वैन और कैंटर की टक्कर में घायल हुए वैन परिचालक ने भी तोड़ा दम, नर्सरी के दो बच्चों की सोमवार को हो गई थी मौत
झज्जर के सांपला रोड पर स्थित गिरावड़ गांव के पास सोमवार दोपहर बाद एक स्कूल वैन ने सड़क पर खड़े दूध के टैंकर में टक्कर दी थी। इस हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। सोमवार को नर्सरी कक्षा के दो बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं रोहतक पीजीआई में वैन के परिचालक ने भी दम तोड़ दिया है। तीनों के शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि वैन के चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास भी मौका मुआयना करने के लिए पहुंची हैं। हादसे में घायल सात बच्चों व वैन के चालक का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में अब मुख्यमंत्री समेत केंद्र या फिर अन्य राज्यों से आने वाले वीवीआईपी व्यक्ति जिलों में विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस जवानों के सुरक्षा घेरे में होंगे। इसके लिए सीआईडी विभाग की ओर से अब हर जिले से सीआईए के (क्राइम इंवेस्टिंग एजेंसी) के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के आधे से अधिक जिलों के जवान ये कोर्स कर चुके हैं और शेष के लिए जारी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
फर्जी अभ्यर्थियों के नाम हटाकर वेटिंग वालों के जोड़कर नई सूची बनेगी। इसके बाद दो माह से इंतजार कर रहे 465 सब इंस्पेक्टरों और 1100 महिला सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद चयनित अभ्यर्थी दो माह से पुलिस की वर्दी पहनने का इंतजार कर रहे हैं। अब ख्वाब पूरे होंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...