हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इस राशि से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ नया टर्मिनल बनाया जाएगा, जहां से विमान के लिए यात्रियों को टैक्सी-वे पर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के सिविल एविएशन मंत्रालय की ओर से यह राशि मंजूर कर दी गई है। आने वाले समय में जल्द ही डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत उड़ान योजना को लांच किया गया था। अन्य खबरें पढ़ें...
रेवाड़ी: रिश्वत कांड में जेल अधीक्षक को पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम, चारों तरफ से घर बंद होने के कारण नहीं जा सकी अंदर
रिश्वत कांड में विजिलेंस की टीम बुधवार को रेवाड़ी के जेल अधीक्षक अनिल कुमार को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची लेकिन घर चारों ओर से बंद है इसलिए टीम अंदर घुस नहीं पा रही है। पता चला है कि जेल अधीक्षक घर के अंदर ही छिपे हुए हैं। टीम अंदर घुसने का प्रयास कर रही है। जेल अधीक्षक पर नारनौल में रिश्वत लेने का आरोप है। रिश्वत कांड में जेल उपाधीक्षक कुलदीप हुड्डा का नाम सामने आ रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए 17 तक ऑनलाइन होंगे आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक जमा होंगे। पहले 14 दिसंबर तक आवेदन की मोहलत दी गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी मोस्टवांटेड चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
हरियाणा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पेपर लीक के मामले का खुलासा होने के बाद से फरार एक लाख का इनामी मोस्टवांटेड एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार आरोपी मुख्य रैकेट का सरगना है। खुलासा हुआ है कि आरोपी अब तक हजारों परीक्षार्थियों का फर्जी तरीके से पेपर पास करवाकर उन्हें नौकरी दिला चुका है। गिरफ्तार आरोपी रोबिन निवासी गांव शामड़ी, गोहाना फिलहाल दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सुरजेवाला ने सरकार पर दागे सवाल: कहा- नौकरी भर्ती नीलामी कांड की जवाबदेही से मुख्यमंत्री बच नहीं सकते
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भर्तियों में गडबड़ी करने वालों को सरकार बचा रही है। मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को एचपीएससी ने जांच के बिना ही अन्य पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का नोटिस जारी कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: नकली देसी घी और पनीर तैयार कर बेचने की आशंका पर सीएम फ्लाइंग ने डेयरियों पर दी दबिश
हरियाणा के फतेहाबाद शहर में नकली देसी घी और पनीर तैयार कर बेचने की आशंका पर सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को डेयरियों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने दोपहर तक दो डेयरियों पर छापा मारकर भारी मात्रा में देसी घी और पनीर बरामद किया। टीम ने मौके पर खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के एफएसओ सुरेंद्र पूनिया को बुलाकर सैंपल भरवाए। पढ़ें विस्तृत खबर...