हरियाणा सरकार डॉक्टरों की 13 दिसंबर की प्रस्तावित हड़ताल को रोकने में जुट गई है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। वीणा सिंह ने कहा कि वे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की 13 दिसंबर से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल में हिस्सा न लें। पढ़ें अन्य खबरें...
जींद: बुजुर्ग महिला ने खाते से निकलवाकर थैले में रखे 50 हजार रुपये, बैंक परिसर में ही हुए चोरी
हरियाणा के जींद में बैंक परिसर में बुजुर्ग महिला के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर पुलिस थाना को दी शिकायत में अपराही मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला शंकुतला देवी ने कहा कि उसका सफीदों गेट स्थित एसबीआई में खाता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
दहेज में फॉर्च्यूनर व 20 लाख मांगने का मामला: लड़के ने मांगी लड़की व उसके परिवार से माफी
हरियाणा के करनाल में शादी के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग करने के मामले में लड़के ने लड़की पक्ष से माफी मांग ली है वहीं लड़की पक्ष ने भी लड़के पक्ष को माफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास सूचना आई है। दोनों पक्षों के आने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: चार दिन पहले प्लास्टिक बैग में मिला था कंकाल, सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज
जींद के नगूरां गांव में चार दिन पहले मिले अज्ञात शव की गुरुवार देर रात पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की पहचान रोहतक रोड जींद निवासी 27 वर्षीय रीना के रुप में हुई है। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर रीना की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के बाद हत्या होने का राज खुला है। इसमें एक बुजुर्ग साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके नजदीक ही एक व्यक्ति और दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति रीना का ससुर सुबे सिंह है और दूसरा व्यक्ति उसका पति संजय है। शव को नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा हुआ है और मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जेजेपी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आरोपों को बताया साजिश
जेजेपी के हिसार के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया है। इसकी पुष्टी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर की है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बेअदबी मामला: जांच के लिए अचानक डेरा सच्चा सौदा पहुंची एसआईटी, साथ में हैं सिरसा के एसपी
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने एक बार फिर शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में अचानक दबिश दी। एसआईटी इंचार्ज आईजी एसपीएस परमार सिरसा एसपी को साथ लेकर डेरा पहुंचे। इस दौरान लोकल पुलिस भी साथ थी। अभी डेरा में जांच चल रही है और टीम पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...