भिवानी में सनसनीखेज वारदात: पिता ने की सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, खुद को भी मारी गोली
हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव हरियावास में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि पिता हिसार के सपरा अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
नारनौल: बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा देकर 50 हजार रुपये निकाले, बढ़ रहे इस तरीके से ठगी के मामले, बरतें यह सावधानी
हरियाणा के नारनौल में बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा देकर हुडा सेक्टर निवासी एक व्यक्ति के खाते से ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
करनाल: शहर के बाजारों में बिकती हैं सड़कें... खरीदोगे क्या!
हरियाणा के करनाल शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के आगे की सड़क को निजी संपत्ति समझते हुए रेहड़ी-फड़ी वालों को किराये पर दिया जा रहा है। इसके एवज में उनसे किराये के रूप में हजारों रुपये वसूले जाते हैं। सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण बाजारों की सड़कें संकरी हो जाती हैं और आमजन को जाम से परेशान होना पड़ता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सुविधा: मुंबई की यात्रा का घटेगा समय, डीजल से इलेक्ट्रिक में तब्दील होगा चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन का इंजन, प्रदूषण भी होगा कम
चंडीगढ़-बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22452/51 को डीजल से इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के बरोदा हाउस नई दिल्ली मुख्यालय ने इस बाबत सूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ से अहमदाबाद तक यह गाड़ी डीजल इंजन से चलती है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: एचबीएसई ने सिक्किम, गंगटोक बोर्ड की समकक्ष मान्यता की रद्द, नकल की आशंका के चलते लिया फैसला
बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन सिक्किम, गंगटोक ने अपने प्रचार के लिए प्रदेश में ही स्टडी सेंटर खोल डाले। इतना ही नहीं इन सेंटरों पर धड़ल्ले से नकल का खेल चल रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब बोर्ड ने सिक्किम, गंगटोक बोर्ड की समकक्ष मान्यता रद्द कर दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...