फतेहाबाद जिले के गांव भिरडाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर एक घर से शराब निकालने की भट्ठी पकड़ी है। टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार करके वहां से भट्ठी और 60 लीटर लाहन कब्जे में ले लिया।
पढ़ें अन्य खबर...
करनाल महापंचायत: प्रशासन के साथ किसानों की वार्ता विफल, अब महापंचायत से होगा रणनीति का एलान
करनाल में किसानों की महापंचायत हुई है। जिले में सुबह हुई झमाझम बरसात के बीच किसान संगठन नई अनाज मंडी में महापंचायत व जिला सचिवालय के घेराव के लिए एकत्रित हुए। पुलिस ने अनाज मंडी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने घर में चल रही शराब की भट्ठी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद जिले के गांव भिरडाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर एक घर से शराब निकालने की भट्ठी पकड़ी है। टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार करके वहां से भट्ठी और 60 लीटर लाहन कब्जे में ले लिया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
छह माह में रोडवेज बसों में शुरू होगा ई-टिकटिंग सिस्टम, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
हरियाणा रोडवेज की 4500 बसों के अगले 6 महीने में ई-टिकटिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने यह जानकारी दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: अस्तित्व में आया कौशल रोजगार निगम, शरणदीप कौर पहली सीईओ, ठेकेदारी प्रथा होगी बंद
हरियाणा कौशल रोजगार निगम अस्तित्व में आ गया है। सरकार ने आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी है। निगम का मुख्यालय पंचकूला में रहेगा। बराड़ इसके साथ ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार व नागरिक संसाधन सूचना विभाग की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जेबीटी शिक्षकों को बड़ी राहत: एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, हरियाणा सरकार को नोटिस
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जेबीटी शिक्षकों को बड़ी राहत दी और हरियाणा सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...