फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: किसानों का प्रदर्शन और सरसों तेल की जगह मिलेंगे पैसे...पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sat, 05 Jun 2021 05:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। पंचकूला में आगे बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं तो टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से थाने का घेराव किया गया। 
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। एक करोड़ कोरोना रोधी टीका उपलब्ध कराने के लिए जारी वैश्विक निविदा में किसी देसी और विदेशी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
हरियाणा: पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, सिरसा में सांसद के घर के आगे फूंकीं कृषि कानून की प्रतियां
कृषि कानून के विरोध में शनिवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। प्रदेश में जगह जगह प्रदर्शन किए गए। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी को कानून-व्यवस्था में बाधा नहीं डालनी चाहिए। प्रदर्शन शांति से करना चाहिए। यदि प्रदर्शन कानून और व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करता है, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।  
पढ़ें पूरी खबर...

टोहाना में तनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है 
टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। इस विवाद में किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: 20 साल के दूल्हे और 16 की दुल्हन ने निकाह कर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात 
20 साल के लड़के द्वारा 16 साल की लड़की से निकाह करने के बाद सुरक्षा के लिए दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका कुछ और नहीं बल्कि लड़की के पिता द्वारा दर्ज आपराधिक मामले में राहत पाने का आधार बनाने का प्रयास है।
पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा सरकार की उम्मीदों को झटका: कोरोना वैक्सीन के लिए जारी वैश्विक निविदा में एक भी कंपनी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी 
हरियाणा सरकार ने 27 मई को कोरोना रोधी टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी। लेकिन अब हरियाणा सरकार की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक करोड़ कोरोना रोधी टीका उपलब्ध कराने के लिए जारी वैश्विक निविदा में किसी देसी और विदेशी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...


हरियाणा: सरसों तेल की जगह पात्रों के खातों में 250 रुपये भेजेगी सरकार, जून माह में नहीं मिलेगा नमक
हरियाणा के करीब 11 लाख परिवारों को मनोहर सरकार सरसों का तेल खरीदने के लिए उनके खाते में 250-250 रुपये भेजेगी। डिपो पर सरसों का तेल बंद करने से हुई किरकिरी के बाद प्रदेश सरकार ने आनन-फानन यह फैसला लिया है। साथ ही नमक भी जल्द ही भेजे जाने का वादा किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें