फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: बहादुरगढ़ में किसान नेताओं की मीटिंग, प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम

Mon, 03 Jan 2022 05:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की टीकरी बॉर्डर कमेटी बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला में बैठक कर रही है। इसमें हरियाणा और पंजाब के किसान नेता पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगेगी। अभी 8 लाख से ज्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध है। केंद्र से कोवाक्सीन की 10 लाख खुराक और मांगी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को राज्यों के साथ कोविड और वैक्सीनेशन पर समीक्षा बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। विज ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने प्रदेश सरकार तैयार है। पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर हैं। 84 सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट चालू हो चुके है। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


किसान आंदोलन: पंजाब-हरियाणा के किसान नेता बहादुरगढ़ में जुटे, मांगों पर अमल न होने से हैं नाराज

किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद सभी मांगें अब तक पूरी न होने के कारण किसान नेता नाराज नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की टीकरी बॉर्डर कमेटी बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला में बैठक कर रही है। इसमें हरियाणा और पंजाब के किसान नेता पहुंचे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

Haryana Weather Update: कल से मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की संभावना, छह तक रहेगा परिवर्तनशील

करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला ने बताया कि चार दिसंबर दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। कैस्पियन सागर, एरल व ब्लैक सी से उठी प्राकृतिक हलचल का प्रभाव रविवार की शाम से तेजी से नीचे की ओर रुख कर गया है। जिसके चलते चार जनवरी की रात कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी, पांच जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


विवाद: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले-घमंडी हैं मोदी, किसानों के मुद्दे पर हो गई थी मेरी लड़ाई

मेघालय के राज्यपाल प्रोफेसर सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घमंडी बताया है। मलिक ने कहा कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में उनसे लड़ी हो गई। वे बहुत घमंड में थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए... तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए मरे हैं? मैंने उनसे कहा कि आपके लिए ही तो मरे थे, जो आप राजा बने हुए हो... मेरा झगड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब आप अमित शाह से मिल लो। मैं अमित शाह से मिला...  पढ़ें विस्तृत खबर...

Mining Accident Rescue: जर्मन शेफर्ड रोड्रिक ने खोजा दिनेश दत्त का शव, तीन मीटर गहराई में दबा था

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में डाडम में पहुंचे एनडीआरएफ के बचाव दल में शामिल जर्मन शेफर्ड रोड्रिक की मदद से मलबे में फंसे एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला जा सका। शनिवार रात दो बजकर 11 मिनट पर बचाव अभियान के दौरान रोड्रिक ने गंध से पता लगाया और वहां जाकर भौंका। इस पर वहां से पत्थर हटाए गए तो अंदर से पंजाब निवासी दिनेश दत्त का शव मिला।  पढ़ें विस्तृत खबर...

पति ने की पत्नी की हत्या: बोला- ज्यादा बहस कर रही थी पूनम, गुस्से में कर दी गला दबाकर हत्या

हरियाणा के रोहतक शहर के शास्त्री नगर में पत्नी की हत्या के आरोप में बहुअकबरपुर निवासी मंजीत को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में मंजीत ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी पूनम (33) के साथ बनती नहीं थी। वह एक माह बाद घर आया। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत करते समय बहस होने लगी। उसे गुस्सा आ गया और पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि वारदात की गहराई में जा सके। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें