फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा 12वीं के नतीजों में छोरियों ने मारी बाजी

Tue, 04 Jun 2013 05:52 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम बीते सालों के मुकाबले कम पास प्रतिशत वाला रहा। इस साल करीब आधे परीक्षार्थी ही पास हो सके। हालांकि बीते सालों की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस बार झज्जर जिले की 80.66 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए लड़कियों के मामले में प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है जबकि लड़कों में सोनीपत जिले के 69.91 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण होकर राज्य में पहले पायदान पर रहे।

परीक्षा परिणाम के ओवरआल प्रतिशत में भी सोनीपत जिला 74.24 प्रतिशत के साथ पहले और झज्जर जिला 73.94 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सिरसा, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में लगभग आधे परीक्षार्थी ही पास हो सके हैं।

फरीदाबाद जिले का परीक्षा परिणाम ओवरआल पास प्रतिशत 45.59 के साथ सबसे कमजोर रहा, जिसमें 39.96 फीसदी लड़के और 53.28 प्रतिशत लड़कियां ही पास हुईं।

फरीदाबाद के बाद मेवात दूसरा ऐसा जिला रहा जिसका ओवरआल पास प्रतिशत 50 फीसदी से नीचे रहा। 48.98 पास प्रतिशत के साथ मेवात में 45.05 प्रतिशत लड़के और 62.71 प्रतिशत लड़कियां पास हुए।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार लगातार दूसरे साल रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है।

शिक्षा बोर्ड के तीन सालों के परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो वर्ष 2011 में लड़कों का पास प्रतिशत 65.49 और लड़कियों का पास प्रतिशत 82.05 रहा था।

वर्ष 2012 में प्रतिशत घटकर लड़कों का 60.27 और लड़कियों का 77.22 प्रतिशत रह गया था और इस साल यह प्रतिशत और कम हो गया है। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 52.02 और लड़कियों का 68.33 प्रतिशत रह गया।

परफॉरमेंस के हिसाब से ही आएगा रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज ने कहा है कि स्कूलों और बच्चों की जैसी परफारमेंस होगी, उसी के हिसाब से रिजल्ट आएगा। स्कूलों में ओर कड़ी मेहनत की जरूरत है। स्कूल हों चाहे विद्यार्थी, स्तर सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें