फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू नौकर होंगे एडवांस, सब रखेंगे स्मार्ट कार्ड

Tue, 04 Jun 2013 01:53 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल जिले में घरेलू नौकरों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस कार्ड पर एक वर्ष तक पैनल पर रखे गए विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में 30 हजार रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

उपायुक्त दुष्मंत कुमार बेहरा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में घरेलू नौकरों का आंकड़ा तैयार किया जाएगा, जिसके बाद उनका स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा।

उन्होंने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वे घरों में काम करने वाले इन लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि अब तक केवल बीपीएल श्रेणी के नागरिकों को ही इस योजना के तहत कवर किया जाता था। इस योजना के तहत जिले में 24846 परिवारों को स्मार्ट कार्ड मुहैया करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक परिवार के पांच सदस्यों का 30 हजार रुपए का वर्ष भर तक का बीमा किया जाता है। इस समय जिले में 22 अस्पतालों को इस योजना के पैनल पर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें