फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 263 ग्राम हेरोइन खरीद सिरसा सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फेहाबाद में हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक पुलिस गिरफ्त म2ं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव बड़ोपल के पास नाकेबंदी के दौरान दिल्ली नंबर कार से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन सिरसा सप्लाई होनी थी और इसे दिल्ली में नाइजीरियन से खरीदा गया था। मौके से एंटी नारकोटिक्स टीम ने फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू और सिरसा के शाहपुर बेग निवासी विशाल उर्फ लाडी को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी दोनों तस्करों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम वीरवार रात करीब डेढ़ बजे गांव बड़ोपल में चिंदड रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी इस दौरान गांव चिंदड की तरफ से एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखी, कार चालक ने टीम को देखकर गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया तो एंटी नारकोटिक्स की टीम ने पीछा करके गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में सवार दोनों युवकों की पहचान सिरसा के शाहपुर बेगू निवासी विशाल उर्फ लाडी और गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू के रूप में हुई। टीम ने गाड़ी गाड़ी सवार दोनों युवकों की तलाशी ली लेकिन उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने कार के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सुनील को एक दिन के रिमांड पर लिया हैै जबकि विशाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विशाल पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये हेरोइन दिल्ली में एक नाइजीरियन से लेकर आए है। हेरोइन को सिरसा में सप्लाई किया जाना था। पूछताछ में सामने आया है कि सिरसा निवासी आरोपी तस्कर विशाल पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है, लेकिन आरोपी सुनील उर्फ शीलू के खिलाफ पहले कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

कोट
एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो युवकों को 263 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 25 से 26 लाख रुपये है। एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है जबकि दूसरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें