फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सहेली से पांच महीने बातें करने के बाद किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बहन की सहेली से फोन पर पांच महीने तक बातें कर बाद में उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक की बहन उसकी उसकी सहेली है।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने अपनी बहन के मोबाइल से पीड़िता का नंबर चोरी किया और फोन करके करीब पांच महीने तक बातें करता रहा। अपनी बातों में लेकर धीरे-धीरे युवक ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में शादी का झांसा दिया। शादी करने का वादा करके आरोपी उसे हिसार और गुरुग्राम लेकर गया जहां उसने होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अब उसने युवक से शादी के बारे में बात की तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर अरुणा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें