फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले, 12 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना का ग्राफ काफी कम हो गया है। शनिवार को पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना के 59 मामले सक्रिय हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोरोना के जारी बुलेटिन में राहत दिखी, क्योंकि शुक्रवार को कोरोना से दो मौतें रिपोर्ट हुईं थीं जबकि संक्रमित केस की संख्या भी नौ थी।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मात्र पांच नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं जबकि सक्रिय केस की संख्या भी घटकर अब 66 की बजाय 59 रह गई है। कोरोना की तीसरी लहर में अब जिला में कुल 15 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के साथ-साथ कोरोना की दोनों डोज लगवाने का आह्वान किया है। नोडल अधिकारी डॉ. शरद तुली का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर अब शांत हो रही है लेकिन लोगों को सावधानी बरतने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें