फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे अवॉर्ड मुख्यमंत्री के जिले को जा रहे, इस बार फतेहाबाद का नंबर आना चाहिए : बबली

विज्ञापन
फतेहाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत तथा पुरातत्व-संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर पहुंचे। लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि वह करनाल जाकर आएं हैं। सारे अवार्ड मुख्यमंत्री के जिले को जा रहे हैं। इस बार फतेहाबाद का नंबर आना चाहिए। कुरुक्षेत्र भी गए, लेकिन वहां सही व्यवस्था नहीं थी, इसलिए अधिकारियों को मौके पर ही कह दिया। प्रशासन को टीम वर्क के रूप में काम करते हुए जनता का सहयोग लेना है, तभी कामयाबी मिल पाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने 13 फरवरी से शुरू होने वाले स्वच्छता महाअभियान के चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा भी जानी। प्रदेश के ऐसे गांवों में जहां 3 से 5 एकड़ भूमि उपलब्ध हैं वहां प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। एक छत के नीचे ग्राम सचिवालय, लाइब्रेरी, जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके अलावा विकास एवं पंचायत विभाग की सभी प्रॉपर्टीज को चिह्नित करके उनका नवीनीकरणीय किया जाएगा ताकि सुविधाओं का विस्तार हो सके।
बैठक में जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, कुलजीत कुलड़िया, डीसी प्रदीप कुमार, एसपी सुरिंद्र भोरिया सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग हो
मंत्री बबली ने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को महासफाई अभियान से जोड़ने का काम करें। जिला को स्वच्छता के साथ-साथ विकास के मामले में भी अग्रणीय बनाया जाएगा। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग हो। विकास परियोजनाओं का सोशल ऑडिट भी करवाया जाएगा, जिसमें गांव के गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा। स्वच्छता में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यालय, विभाग अधिकारी या नागरिकों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाने का काम करें। इसके साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों तथा युवा क्लबों को भी महासफाई अभियान से जोड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घर-घर पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दें। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें