फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी न मिलने पर किसानों ने रतिया-भूना मार्ग किया जाम

विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर सोतर में रोड जाम करके बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। गांव मोहम्मदपुर सोत्र में डीएपी नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने रतिया-भूना मार्ग पर जाम लगा दिया। आसपास के करीब छह गांवों से आए किसानों ने सड़क पर बैठ कर प्रदेश सरकार व कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जाम खुलवाने के लिए कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी भीम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक किसानों ने जाम नहीं खोला और मौके पर ही डीएपी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

किसान सुरजीत सिंह, हरमहेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, निधान सिंह, मांगेराम, परमजीत सिंह, अजमेर सिंह आदि ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर सोत्र में पैक्स का खरीद केंद्र बना हुआ है। यहां से इस गांव के अलावा चंदो खुर्द, चंदो कलां, कुनाल आदि गांव के किसान डीएपी, यूरिया तथा खाद आदि लेकर जाते हैं। अब किसानों को फसल की बिजाई के लिए डीएपी की काफी जरूरत है। इसलिए किसान इस खरीद केंद्र पर डीएपी लेने आए। वहां पर पैक्स अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके गांव की डीएपी तो किसी अन्य गांव में वितरित कर दी गई है। इस कारण किसानों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों व पैक्स अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। इससे रतिया-भूना रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलने पर कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी भीम सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया साथ ही कहा कि गांव के किसानों को जल्द डीएपी दिलवा दी जाएगी, लेकिन जाम नहीं खोला गया। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि उनके गांव के खरीद केंद्र पर ही डीएपी वितरित की जाए, तब जाकर जाम खोला जाएगा। देर शाम तक किसान जाम लगाए बैठे रहे।
कोट
किसानों को समझाने का प्रयास किया गया है कि उनके गांव के खरीद केंद्र पर ही डीएपी उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिस हिसाब से सप्लाई आ रही है, उसी के अनुसार डीएपी खरीद केंद्रों पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सिंह, उपमंडल अधिकारी, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें