फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची समेत 20 नए डेंगू पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। सैंपल देने वाला तीसरा मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के 20 नए केस मिले हैं। आंकड़ा 861 तक पहुंच गया है। डेंगू के सबसे ज्यादा केस भी फतेहाबाद शहर में ही मिल रहे हैं, क्षेत्र हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 5183 घरों में अब तक लारवा मिल चुका है। सबसे ज्याद लारवा फ्रिज की ट्रे व पानी की टंकियों में मिल रहा है। 883 घरों में फ्रिज की ट्रे में लारवा मिल चुका है। इसके अलावा 1789 घरों में पानी की टंकियों में लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी रोड फतेहाबाद निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन निवासी 35 वर्षीय युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, रतिया में अनाजमंडी निवासी 6 वर्षीय बच्ची, किरढ़ान निवासी 16 वर्षीय लड़की, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवती, भट्टूमंडी निवासी 27 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन फतेहाबाद में 47 वर्षीय महिला, टोहाना में 6 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
173 लोगों के सैंपल लिए
डेंगू जांच के लिए बुधवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 173 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 3181 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 861 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले है। इसमें 145 मरीज ऐसे हैं जो अस्पताल में दाखिल हुए है। अभी फिलहाल 16 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

डेंगू की जिले में अब तक की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 861(अब तक)
डेंगू के लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं : डॉ. सहगल
फिजिशियन डॉ. अंशुल सहगल का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें। कूलर, टंकी, हौदी या अन्य पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें। शरीर को ढंककर रखें। अचानक तेज बुखार और अचानक सिरदर्द का होना। मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण है। डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें और जांच करवाएं।
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों व आसपास क्षेत्र में पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें