फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हंगामा: दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, रोकने के लिए पुलिस ने की पानी की बौछार

Fri, 01 Oct 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

पुलिस और किसान आमने-सामने डटे हुए हैं। किसानों पर पुलिस की तरफ से पानी की बौछारें की और कुछ किसानों को पकड़कर बस में भी बैठा लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल किसान सड़क पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विरोध कर रहे किसानों को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के नेहरू कॉलेज में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने के लिए आ रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे के विरोध में किसान काले झंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और किसान आमने-सामने डटे हुए हैं। किसानों पर पुलिस की तरफ से पानी की बौछारें की और कुछ किसानों को पकड़कर बस में भी बैठा लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन




फिलहाल किसान सड़क पर बैठे हुए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से एसपी, डीसी, एडीसी भी मौके पर पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला राजकीय नेहरू महाविद्यालय पहुंच चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


15 किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था कॉलेज के सामने 
उप मुख्यमंत्री के आने से पहले उनको काले झंडे दिखाने के लिए 15 किसान कॉलेज के गेट के सामने पहुंच गए। एसपी राजेश दुग्गल व डीसी श्यामलाल पुनिया के आदेश के बाद बाकी किसान कॉलेज से पहले ही रोक दिए गए और 15 किसान कॉलेज के सामने बैठ गए। वहीं कबलाना की तरफ से कुछ किसान पुलिस लाइन पर स्थित हेलीपैड के पास भी पहुंचे थे। जिन्हें एसपी के आदेश के बाद वहां से हटा दिया। हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के अलावा आरएएफ व सीआरपीएफ के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें