फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटने वाला निहंग एक दिन के रिमांड पर

Fri, 22 Oct 2021 03:59 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटने वाले निहंग को कोर्ट में पेश किया गया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वह डंडा बरामद करेगी, जिससे उसने युवक की पिटाई की थी। उसे उसके साथी निहंगों ने पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी ने मुर्गा नहीं देने पर पिटाई की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निहंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पोल्ट्री फार्म के कारिंदे पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी निहंग को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया जाएगा। वहीं, निहंग का कहना है कि गुरु महाराज के घोड़ों के पास बीड़ी पीने से रोकने पर उनका झगड़ा हुआ था। बिहार के जिला दरभंगा के गांव कन्हौठी निवासी मनोज पासवान ने पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली के गांव सिंघु में सिंह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। वह वीरवार को रेहड़ी में मुर्गे लेकर कुंडली की तरफ आ रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल: नांगल चौधरी में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का पुलिस पर हमला

पैर में लगी थी गंभीर चोट
इस बीच करनाल के गगसीना निवासी निहंग नवीन संधू ने उसे मुर्गा देने को कहा था। उसके मना करने पर उस पर डंडे से हमला कर दिया था। जिससे उसके पैर में चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आरोपी को दूसरे निहंगों ने पुलिस को सौंप दिया गया था। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची

लखबीर हत्याकांड में पेशी कल
उधर, लखबीर हत्याकांड में आरोपी निहंगों की पेशी 23 अक्तूबर को होगी। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने भूलवश पेशी की बात 22 अक्तूबर को बता दी थी। पेशी 23 को होनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें