खराब रसगुल्लों को नष्ट करवाते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोनीपत के राई में राठधना रोड पर एक फैक्टरी में छापा मारा, जहां 35 क्विंटल रसगुल्लों में बदबू उठ रही थी। टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर इस मिठाई को नष्ट कराया। टीम के पहुंचने से पहले ही फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया। रोहतक से उप निरीक्षक कृष्ण खत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम फैक्टरी में पहुंची थी। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह गहलावत ने कार्रवाई करते हुए सभी रसगुल्लों को नष्ट कराया।