ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह के शाहपुर इलाके के बसारतपुर में स्थित सील किए गए मकान में शुक्रवार की रात लाइट जलता मिलने पर हड़कंप मच गया। पड़ोसी ने घर के इस्तेमाल होने की सूचना दी तो प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर पता चला कि मकान में चोर घुस गए थे और टूटी, पाइप चुरकर लाइट जला कर फरार हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, अपराध से अर्जित की गई संपत्ति मानते हुए प्रशासन ने बशारतपुर स्थित माफ़िया सुधीर सिंह के मकान को 17 नवम्बर 2020 को नायब तहसीलदार सदर सुनीता के देखरेख में सील कर दिया था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे मकान में लाइट जलता देख कॉलोनी में रहने वालों ने डॉयल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए।
सूचना पर शाहपुर थानेदार दुर्गेश कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता को सूचना दिया। नायब तहसीलदार सदर की उपस्थिति में थानेदार दुर्गेश सिंह हमराहियों के साथ चाहरदीवारी कूद कर मकान में पहुंच कर छानबीन किया तो पता चला कि कोई चोर चाहरदीवारी कूद कर मकान के अंदर प्रवेश कर टोटी आदि सामान तोड़ कर उठा ले गए है।
थानेदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि मकान सील होने के चलते पहले से ही कोई सामान नहीं था। टोटी आदि तोड़ कर ले जाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।