फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पहलवानों का दंगल: विनेश के बाद बजरंग और साक्षी ने भी किया ट्वीट वार, जांच पर उठाए सवालिया निशान

Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

विनेश फौगाट ने यौन शोषण मामले की जांच के लिए गठित कमेटी के एक सदस्य का नाम लिए बिना तथ्य मीडिया में लीक करने का कथित आरोप लगाकर ट्वीट किया था। विनेश के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में मोर्चा खोलने वाले बजरंग पूनिया साक्षी मलिक भी ट्वीट वार में कूद पड़े।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को ट्वीट दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के यौन शोषण की शिकायत के तथ्य लीक होने का मुद्दा गर्मा गया है। विनेश फौगाट के ट्वीट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी विनेश के समर्थन में उतर आए हैं। इन दोनों दिग्गज पहलवानों ने सोमवार को विनेश फौगाट के ट्वीट को री-ट्वीट किया, जिसमें जांच कमेटी सदस्य के व्यवहार को गलत बताने के साथ कमेटी की जांच रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लगाए गए।

विज्ञापन


महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले के तथ्यों को लीक करने पर जताई नाराजगी
रविवार रात विनेश फौगाट ने यौन शोषण मामले की जांच के लिए गठित कमेटी के एक सदस्य का नाम लिए बिना तथ्य मीडिया में लीक करने का कथित आरोप लगाकर ट्वीट किया था। विनेश के इस ट्वीट के बाद से ही खेल जगत और प्रदेश में यौन शोषण का मुद्दा फिर से सुर्खियों में है।

यौन शोषण मामले में डब्ल्यूएफआई (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) पदाधिकारियों के खिलाफ विनेश के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में मोर्चा खोलने वाले बजरंग पूनिया साक्षी मलिक भी ट्वीट वार में कूद पड़े। सोमवार शाम इन दोनों ने विनेश के ट्वीट को अपनी टाइमलाइन पर री-ट्वीट किया। बजरंग पूनिया ने इस मामले को शर्मनाक और निंदनीय बताया जबकि साक्षी मलिक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए कमेटी की जांच पर सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन


.ऐसे खिलाड़ी से न्याय की क्या उम्मीद करेंः बजरंग पूनिया
अपने ट्वीट में बजरंग पूनिया ने लिखा कि बहुत की शर्मनाक और निंदनीय! जिनसे प्रेरणा लेकर खिलाड़ी हमेशा आगे बढ़े हों और वही खिलाड़ी जब अपने निजी स्वार्थ के लिए खुलेआम उन महिला खिलाड़ियों का मजाक बना रहा हो जो महिला खिलाड़ी खुद अपने आत्म-सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे खिलाड़ी से हम न्याय की क्या उम्मीद करेंगे?

गोपनीय जानकारी लीक होना निराशाजनकः साक्षी मलिक
साक्षी मलिक ने ट्वीट में लिखा कि एक महिला न्याय की क्या उम्मीद करेगी, जब बहुत ही संवेदनशील और गोपनीय जानकारी जांच कमेटी का एक सदस्य ही लीक कर दे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग किए गए उनके ट्वीट को मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे तक पांच हजार लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें