बौंदकलां। गांव रानीला श्री 1008 भगवान आदिनाथ मंदिर में आयोजित स्वर्ण कलशारोहण एवं महामस्तका अभिषेक कार्यक्रम में सोमवार को मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलशारोहण किया गया। इस दौरान ध्वजा लगाई गई और रथ यात्रा निकाली गई।
राजीव जैन ने बताया कि ये कार्यक्रम निर्यापक पट्टाआचार्य श्रुत सागर मुनिराज के सानिध्य में संपन्न हुए। इस दौरान पलवल, हिसार, रोहतक, दिल्ली, हांसी, जींद, नरवाना, सिरसा, फतेहाबाद से आये लोगों ने मंदिर में पूजा की। प्रात: 6.30 बजे आचार्य ने अभिषेक किया। जय कुमार, निशांत ,उद्योगपति विजय जैन ने मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना की। मुनिराज का मंगल प्रवचन हुआ। दिल्ली मॉडल टाउन से आये समाजसेवी उद्योगपति शुभचंद जैन ने आचार्य को रथ में विराजमान किया। श्रद्धालुओं ने रथ का सारथी बनकर मंदिर के परिसर की फेरी लगाई। रथ यात्रा के दौरान रोहतक, हरियाणा से आये मशहूर बैंड, शहनाई वादक व कलाकारों ने भजन गाए। रथ यात्रा मंदिर के परिसर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरी। रथयात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रानीला ट्रस्ट के चेयरमैन विजय जैन, तिलक जैन, नवहिंद जैन, अरुण जैन एडवोकेट , राजीव जैन, सिद्धार्थ जैन , डॉ. महेश जैन, सुभाष जैन ,दया जैन, अशोक जैन, विकास जैन दलाल , नवीन जैन नीटू , देवेेंद्र जैन , वीरेेंद्र जैन , जिनेेंद्र जैन , अशोक जैन , सुनील जैन , विजय जैन , राजेंद्र जैन , मनोज जैन , रतन जैन , राजेश जैन ,दीपा जैन, आशा जैन, शोभा जैन उपस्थित रहे।