फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से दो पिस्टल और 14 कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों से दो पिस्टल और 14 कारतूस बरामद
विज्ञापन

सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को मानकावास अड्डे से किया गिरफ्तार, सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने मानकावास अड्डे से दो युवकों को काबू कर दो पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी मानकावास के ही रहने वाले हैं और उनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मानकावास निवासी अमित व अंकित अपने पास अवैध हथियार रखते हैं। इस समय दोनों गांव के अड्डे पर खड़े हैं और उनके पास अवैैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद दो युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया। टीम ने संदेह के आधार पर उनकों काबू कर नाम पूछा तो उनकी पहचान मानकावास निवासी अमित और अंकित के रूप में हुई। इसके बाद संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो अमित के पास से एक पिस्टल बरामद हुई। इसे खोलकर देखा गया तो मैगजीन में सात कारतूस मिले। इसी प्रकार अंकित की तलाशी लेने पर पुलिस को पिस्टल मिला। जांच करने पर पिस्टल में सात कारतूस मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और सदर थाने में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें